गोपालगंज:शादी के महज 32 दिन बाद ही उठ गई ज्योति की अर्थी
गोपालगंज, जून 8 -- सिधवलिया। बड़े अरमानों के साथ माता-पिता ने अपनी बेटी ज्योति कुमारी की शादी की थी। अंतरजातीय विवाह के इस रिश्ते को लेकर परिवार खुश था और नवदंपती के सुखद भविष्य के सपने संजोए हुए था। लेकिन शादी के महज 32 दिन बाद ही ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहट्टी गांव का है। बताया जाता है कि ज्योति कुमारी (22) की शादी पांच मई को मुन्ना राम के साथ हिंदू रीति-रिवाज और पूरे धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद परिवार को उम्मीद थी कि बेटी का नया जीवन खुशियों से भरा होगा। लेकिन रविवार को जब उसकी मौत की खबर मायके पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
शादी के बाद की स्थिति मृतका के माता-पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर ज्योति को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.