गोपालगंज, मई 27 -- गोपालगंज।जादोपुर थाने के विशुनपुर गांव में क्रिकेट मैच जीतने के बाद लीची तोड़ने को लेकर शुरू हुए विवाद में दो युवकों को कुछ लोगों ने अगवा कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें विश्वंभरपुर थाने के खेम मटिहनिया गांव में स्थित एक पुल के नीचे फेंक दिया। मारपीट में जख्मी युवकों में विशुनपुर गांव के कालीचरण शर्मा का बेटा कौशल कुमार व बलिराम शर्मा का बेटा आलोक कुमार शामिल हैं। इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदरअस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कौशल कुमार व आलोक कुमार गांव में क्रिकेट मैच खेलने के लिए गए हुए थे। जहां मौच जीतने के बाद वे अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मना रहे थे। इस दौरान युवकों ने खेल मैदान के समीप ल...