गोपालगंज, मई 4 -- गोपालगंज।सोमवार को हुई दो घंटे की तेज आंधी और बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। जेठ माह की दूसरी ही बारिश में सड़कों से लेकर अस्पताल परिसर तक पानी भर गया। प्रमुख चौक-चौराहे तालाब में तब्दील हो गए और राहगीरों को पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा। ठेला-खोमचा चलाने वाले दुकानदार आंधी-पानी के दौरान अपनी दुकान छोड़कर भागते नजर आए। जलजमाव से यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों में नाराजगी देखी गई। कलेक्ट्रेट, आंबेडकर चौक, जादोपुर रोड, थाना चौक, सिनेमा रोड समेत दो दर्जन इलाकों में पानी भरने से तालाब जैसा नजारा दिखा। यह भी पढ़ें- गरज-चमक और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, पेड़ गिरा, सड़क पर जलजमावजादोपुर रोड पर घुटने तक पानी आवाजाही बनी मजबूरी तेज बारिश के बाद जादोपुर रोड पूरी तरह जलमग्न हो गया। कई जगहों पर पानी घुटने तक भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.