गोपालगंज:जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत,इलाज के दौरान मौत
गोपालगंज, जून 10 -- थावे। बरौली थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी एक कैदी की चनावे मंडल कारा में तबीयत बिगड़ने के बाद मॉडल सदर अस्पताल में मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मोहम्मद नुरैन का पुत्र इरशाद आलम था। घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, इरशाद आलम को एक ही नाम पर डबल पासपोर्ट बनाने से जुड़े एक मामले में बरौली थाना पुलिस ने विगत दो जून को गिरफ्तार किया था। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। मंगलवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इरशाद की तबीयत खराब होने के बावजूद समय पर समुचित इलाज नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.