गोपालगंज, अप्रैल 24 -- भोरे।स्थानीय थाने के सबेया गांव में बेखौफ चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है, बल्कि पूरे इलाके में भय का माहौल भी पैदा हो गया है। सबसे मर्माहत करने वाली घटना श्री खटीक के घर हुई। उनके घर में आगामी तीन मई को बेटी का तिलक और 6 मई को शादी तय है। पिता ने जीवन भर की पूंजी लगाकर जो जेवरात बिटिया की विदाई के लिए बनवाए थे, चोरों ने उन पर हाथ साफ कर दिया। यह भी पढ़ें- भोरे के सबेया में चोर तीन घरों से 17 लाख के गहने ले उड़े अब शादी की खुशियां सिसकियों में बदल गई हैं। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने वारदात के बाद भागने की जल्दी नहीं दिखाई। बल्कि चोरी किए गए बक्सों को घर के पास ...