गोपालगंज, अप्रैल 24 -- कुचायकोट के बलथरी गांव में चाकूबाजी में घायल युवक नितिन कुमार की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार सुबह आक्रोशित लोगों ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-27 को जाम कर आगजनी और प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और आवागमन बहाल हुआ। यह भी पढ़ें- किलाघाट में चाकू मारकर किशोर को किया घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.