गोपालगंज:खेत से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
गोपालगंज, जून 4 -- उचकागांव। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना तोता राय के टोला में गुरुवार की शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी इकबाल यादव के 25 वर्षीय पुत्र मनोज यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनोज यादव गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप एक खेत में उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर डीएसपी सह मीरगंज थानाध्यक्ष नीरव कुमार पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। डीएसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.