गोपालगंज:खरीफ खेती के लिए 15 जून को नहर में आएगा पानी
गोपालगंज, मई 14 -- भोरे व गोपालगंज प्रमंडल में तेजी से चल रहा नहरों की लाइनिंग का काम हिंदुस्तान खास बरौली, एक संवाददाता खरीफ खेती के लिए नहरों को पुनर्जीवित कर आगामी 15 जून तक वाल्मीकिनगर बराज से सारण मुख्य नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद 21 जून तक जिले की विभिन्न नहरों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर सिंचाई विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
नहरों की सफाई और निर्माण कार्य विभाग की ओर से शाखा नहर, उप शाखा नहर एवं जलवाहों में जमे सिल्ट, जंगल-झाड़ की सफाई और कटाई कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर गोपालगंज और भोरे प्रमंडल में नहरों की लाइनिंग (पक्कीकरण) का कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग ने 15 जून तक कार्य पूरा करने की समय-सीमा तय की है। जानकारी के अनुसार जिले में सारण मुख्य नहर को छोड़ अधिकांश छोटी-बड़ी वितरणियों और उप वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.