गोपालगंज, मई 3 -- कटेया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव में शनिवार देर रात एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका नसरुद्दीन मियां उर्फ सहालुद्दीन मियां की पत्नी नाजीया खातून थी। जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात हमलावर घर में घुसकर पति-पत्नी पर हमला कर फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी नाजीया को परिजन रेफरल अस्पताल कटेया ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पति फरार मिला। पुलिस ने ससुर मंशी मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका मूल रूप से यूपी के देवपोखर गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2009 में शादी हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.