गोपालगंज, मई 13 -- गोपालगंज। प्रमोद तिवारी।जिले में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को देर शाम आंधी, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी अलर्ट के कुछ देर बाद ही जिले के कई इलाकों में तेज आंधी शुरू हो गई। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कई जगह चमक-दमक और मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे।

मौसम की स्थिति दिनभर पुरवा हवा चलने के बावजूद गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस के कारण लोगों को 40 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम में मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की। जिले...