गोपामऊ सीएचसी में दो माह से फुंकी मोटर, पानी को तरस रहे मरीज
हरदोई, जून 24 -- गोपामऊ। एक तरफ भीषण गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है वहीं दूसरी तरफ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग दो माह से पानी की मोटर फुंकी पड़ी है। इससे आने वाले मरीज और स्टाफ को पानी की काफी दिक्कत हो रही है। अस्पताल में तैनात डॉक्टर नितिन शर्मा ने बताया कि स्टाफ क्वार्टर से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक एक ही मोटर से सप्लाई होती है। लगभग दो माह से मोटर खराब होने से पानी नहीं मिल रहा है। लेबर रूम में पानी न होने से वहां पर मरीजों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आवश्यकता पड़ने पर नगर पंचायत के फ्रीजर का सहारा लेना पड़ रहा है। स्टाफ हो या मरीज, वहीं से पानी ला रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.