हरदोई, जनवरी 7 -- गोपामऊ, संवाददाता। नगर पंचायत गोपामऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ही आकस्मिक सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे ने स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नौशाद नदवी ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी भवनाथ पांडे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पोर्टल पर दर्ज कराने तथा आकस्मिक सेवाएं शुरू किए जाने की मांग की गई। गोपामऊ नगर व आसपास के क्षेत्र की आबादी लगभग 50 हजार है और क्षेत्र में यही एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। स्वास्थ्य केंद्र को स्थापित हुए करीब पांच वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक न तो यहां आकस्मिक सेवाएं शुरू हो सकी हैं और न ही स्वास्थ्य कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.