सराईकेला, फरवरी 3 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने सरायकेला गोपबंधू चौक निवासी गोपबंधू आचार्य की याद में शोक सभा का आयोजन जेल रोड स्थित एसोसिएशन कार्यालय में किया गया। सबसे पहले दिवंगत गोपबंधू आचार्य की तस्वीर पर सभी कलाकारों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती ने साहित्य क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने गोपबंधू आचार्य की ओर से रचित नाटकों का 40 साल पहले मंचस्त होने की बात का जिक्र किया। एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने कहा कि छोटे कस्बे में इतना उच्च कोटि के प्रज्ञावान व्यक्तित्व का जन्म होना उनके लिए गर्व की बात है। अंत में अमर आत्मा की याद में दो मिनट की मौन रखा गया। इस अवसर पर गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु विजय साहू, गुरु तरुण भोल, गुरु मनोरंजन साहू,आशीष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.