बरेली, अप्रैल 24 -- जनता से मिली गोपनीय शिकायतों के आधार पर एसएसपी अनुराग आर्य ने साइबर थाना, साइबर सेल और एसओजी में तैनात छह पुलिसकर्मियों को वहां से हटाकर थानों में तैनाती दी है। संबंधित थाना प्रभारियों को इनकी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं ताकि ये कोई गड़बड़ी न कर सकें। साइबर क्राइम थाने से एसआई अंकित सिंह को थाना शाही व कांस्टेबल मनीष कुमार को थाना शीशगढ़ भेजा गया है। हेड कांस्टेबल मोहित शर्मा को एसओजी प्रथम से थाना बिशारतगंज और एसओजी द्वितीय से मधुर को क्योलड़िया व अंकित भाटी को शेरगढ़ भेजा गया है। इसी तरह साइबर सेल से हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार को थाना सिरौली में तैनाती दी गई है। यह भी पढ़ें- शेरगढ़ के 26 साइबर अपराधियों पर 25 हजार का इनाम घोषित एसएसपी अनुराग आर्य ने इनके थाना प्रभारियों को कड़ी निगरानी की हिदायत दी है। कहा गया...