रांची, जून 18 -- रांची। विधायक सरयू राय से जुड़े कथित गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में दायर एक महत्वपूर्ण याचिका पर गुरुवार को एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। याचिका में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शंभू सिंह को मामले में आरोपी बनाने की अनुमति मांगी गई है। हालांकि, सुनवाई के दौरान सरयू राय की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 24 जून को निर्धारित की है। यह भी पढ़ें- रिम्स भूमि फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी की याचिका पर सुनवाई 24 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...