गोपनीयता बनाए रखने के लिए मीडिया से मांगा सहयोग
बागेश्वर, जून 8 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले फरियादियों एवं शिकायतकर्ताओं की गोपनीयता और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई है। जिला सूचना अधिकारी ने जारी अपील में कहा गया है कि जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की वीडियोग्राफी एवं अनावश्यक रिकॉर्डिंग से परहेज किया जाए, ताकि उनकी निजता और व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रह सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इलेक्ट्रानिक मीडिया की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम से संबंधित वीडियो फुटेज एवं अन्य विजुअल्स सूचना विभाग समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएगा। इससे मीडिया को समाचार संकलन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। प्रशासन ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से इस व्यवस्था में सहयोग करने और जनसुनवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.