गोधर में दो जगहों पर धंसी जमीन, सड़क धंसी, कई आवास क्षतिग्रस्त
धनबाद, अगस्त 30 -- पुटकी, प्रतिनिधि। कुसुंडा एरिया के गोधर छह नंबर बीसीसीएल कॉलोनी और हवा चानक के समीप शनिवार को साढ़े पांच घंटे के अंतराल में भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत है। सुबह करीब छह बजे हुई पहली घटना में कॉलोनी के कई आवास क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क धंस गई। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे हवा चानक के पास कॉलोनी में जाने वाली मुख्य पीसीसी सड़क करीब सात मीटर की परिधि में धंसकर लगभग 35 फीट नीचे चली गई। घटना के बाद वहां से तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। मालूम हो कि गोधर से महज एक डेढ़ किलोमीटर दूर केंदुआडीह पहले से भू-धंसान और गैस रिसाव से प्रभावित है। यानी आसपास के क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हैं। विशेषज्ञों की रिपोर्ट में भी क्षेत्र को बेहद खतरनाक बताया गया है। अभी हाल में केंदुआडीह की घटना को देख विशेषज्ञों से अध्ययन कराया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.