मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के गोधना गांव में शुक्रवार की शाम पुलिस ने अवैध अफीम की खेती पकड़ी है। मौके से खेत से हरे और सूखे पौधे समेत कुल 40 किग्रा डोडा बरामद हुआ। जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। प्रेसवार्ता कर खुलासा करने की बात कर रही है। नायब तहसीलदार नगीना सिंह ने बताया कि गोधना गांव में अवैध रुप से अफीम की खेती की सूचना मिली थी। जिस पर राजस्व और पुलिस की टीम के साथ गांव में छापेमारी की। मौके पर लगभग दो सौ स्क्वायर फीट क्षेत्र में अफीम की खेती पाई गई। टीम ने खेत से हरे और सूखे पौधे समेत कुल 40 किग्रा डोडा बरामद किए। मौके से तीन व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.