बांदा, मार्च 23 -- बांदा,संवाददाता। क्षय रोगियों के लिए अब जांच से लेकर दवाओं तक की सारी सुविधाएं अब आसान हैं। क्षय रोग के खात्मा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को घर-घर खोजा जा रहा है। उनकी अत्याधुनिक मशीनों के जरिए जांच कर क्षय रोग का उपचार किया जा रहा है। साथ ही मरीजों को गोद लेकर उन्हें इससे बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों व कर्मचारियों ने 2651 मरीजों को गोद ले रखा है। बेहतर पोषण की वजह से एक हजार से ज्यादा मरीज क्षय रोग से मुक्त हो चुके हैं। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद को वर्ष 2025 में टीबी रोग से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए टीबी रोगी खोज अभियान चलाया गया। आशाओं व एएनएम को घर-घर जाकर मरीज चिहिन्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। नतीजे में पिछले वर्ष बड़े पैमाने पर मरीज सामने आए। वर्...