हरदोई, जून 30 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में शेष सभी कार्य सात जुलाई तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को सभी अधिकारी अपने-अपने गोद लिए विद्यालयों में पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण कराएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे विद्यालयों में बच्चों से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने के लिए प्रेरित करें। साथ ही विद्यालयों की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण भी करते रहें। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव ...