गोद लिए अहियापुर थाने का एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। गोद लिए गए अहियापुर थाना का गुरुवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान अपराध नियंत्रण के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गईं। निरीक्षण में थाना अभिलेखों, लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की गई। मौके पर लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, गंभीर मामलों के प्रभावी अनुसंधान एवं कांड उद्भेदन की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जमानत पर छूटे अपराधियों की निगरानी, शीर्ष अपराधियों के विरुद्ध गुंडा/सर्विलांस/इनाम प्रस्ताव समर्पित करने, मालखाना प्रबंधन, ई-समन की तामिला तथा शराब, भूमि एवं खनन माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.