बगहा, मार्च 26 -- बेतिया। पुलिस जिले में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। इसका कारण है कि शातिरों ने चोरी करने का ट्रेंड भी बदल दिया है। अब बाइक चोर पुलिस व पब्लिक की नजर से बचने के लिए मासूम बच्चे को गोद में लेकरचल रहे हैं। ताकि चोरी की घटना को बिना शक के अंजाम दे सकें। बानूछापर के देव नगर मोहल्ले में बुधवार की सुबह में ऐसी घटना घटी है। मझौलिया पीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार की बाइक उनके दरवाजे पर खड़ी थी। वे अस्पताल जाने के लिए तैयार होकर घर से बाहर निकले तो देखा की बाइक गायब है । उन्होंने जब घर के आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा तो चोरी के इस नए तरीके का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में एक अधेड़ दिखने वाला व्यक्ति गोद में एक से तीन साल के बच्चे को लेकर दरवाजे पर पहुंचा है। उसने बाइक की लॉक को तोड़ दिया और स्टार्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.