गोद भराई रस्म में महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
गाजीपुर, जून 15 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित विशेष जनकल्याण मेले के तहत सोमवार को बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग ने गोद भराई कार्यक्रम किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सायरा बानो ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और सुरक्षित प्रसव के प्रति जागरूक करना है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर सम्मानित किया गया और पोषण थाली के रूप में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, गुड़, चना और आयरन-कैल्शियम की गोलियां वितरित की गईं। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक में लगा जनकल्याण शिविर इस अवसर पर आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.