फतेहपुर, मई 4 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के चंदनमऊ मजरे कोट गांव में सोमवार सुबह यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी अपने ननिहाल मामा की बेटी की गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। करीब एक घंटे बाद किशोरी को बाहर निकाला गया। परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुनवार जिला कौशांबी निवासी फूल चंद्र सोनकर की 15 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी रविवार को परिवार के साथ चंदनमऊ गांव माम रमेश सोनकर के घर ममेरी बहन की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिये पहुंची थी। यह भी पढ़ें- कौशाम्बी की किशोरी की फतेहपुर में मौत सोमवार सुबह अंजू सहेलियों के साथ गांव के पास बह रही यमुना नदी में नहाने गई थी। नहाते समय वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.