गोद भराई के बाद 25 लाख की मांग पूरी नहीं करने पर रिश्ता तोड़ा
बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- तीन माह पूर्व गोद भराई की रस्म तथा शादी की तारीख तय होने के बाद लड़का पक्ष ने दहेज में 20 लाख कैश तथा पांच लाख का घरेलू सामान नहीं देने पर रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के पिता की तहरीर पर दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पहासू के मोहल्ला कानून गोयान निवासी ने अपनी पुत्री का रिश्ता सुशीला विहार निवासी प्रशांत पुत्र गंगा सरन के साथ किया था। माह जून 2026 में पहासू के एक बैंकट हाल में बेटी की गोद भराई की रस्म भी हो गई जिसमें कन्या पक्ष ने 4 लाख से अधिक रुपये खर्च किये थे। माह जुलाई 2026 में शादी की तारीख भी फिक्स हो गई। शादी तय होने के बाद लड़के वालों के सुर बदलने लगे। बिचौलिए के माध्यम से लड़के वाले 20 लाख रुपये कैश तथा पांच लाख का सामान दहेज में देने की मांग पर अड़े रहे। प्रार्थी ने इतनी रकम की व्यस्था करने में असमर्थत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.