गोद भराई के पांच दिन बाद युवती ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
इटावा औरैया, जून 13 -- बकेवर। बिजौली में शुक्रवार देर शाम घर में अकेली एक 19 वर्षीय युवती ने गोद भराई के पांच दिन बाद साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम बिजौली निवासी अनिल कुमार पुत्र कुंअर पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह बाजार गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा खेत पर थे। छोटी बेटी मान्या पड़ोसी के घर गई हुई थी। इसी दौरान घर में अकेली उनकी 19 वर्षीय बेटी वैष्णवी ने कमरे के अंदर साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। यह भी पढ़ें- घर में बजनी थी शहनाई, छप गए थे कार्ड; शादी से 9 दिन पहले युवती की संदिग्ध मौत से हड़कंप कुछ देर बाद जब छोटी बहन घर लौटी तो उसने वैष्णवी को फंदे से लटका देखा। इसके बाद वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.