जहानाबाद, जनवरी 7 -- करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंडों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को गोद भराई की रस्म आयोजित की गई। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को आमंत्रित किया गया। महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई। प्रत्येक माह की 7 तारीख को गोद भराई की रस्म आयोजित किया जाता है। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्सवी माहौल देखा गया। महिला पर्यवेक्षिकाओं ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर घूम कर गोद भराई की रस्म का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.