कन्नौज, जून 1 -- कन्नौज। शहर के काजीटोला मोहल्ले में गोदभराई कार्यक्रम के दौरान एक युवती को जबरन अपने साथ ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार मोहल्ला निवासी सागर पुत्र प्रेमचंद्र उनकी बहन पर लंबे समय से शादी करने का दबाव बना रहा था। लोकलाज के कारण परिवार ने पहले इसकी शिकायत नहीं की थी। तहरीर के मुताबिक रविवार को युवती की गोदभराई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सागर उनके घर के पास पहुंचा और कथित रूप से युवती को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म, मारपीट के प्रयास का आरोप युवती के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे आरोपी के साथ जाने से रोक लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। परिजनों का आरो...