सोनभद्र, फरवरी 27 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी के सचिवालय परिसर में शुक्रवार को जन चौपाल के साथ गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नौनिहालों के स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को आशीर्वाद देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवरी भोला, सचिन, राम बहादुर, अवधेश, समाज सेवी सुधीर कुमार,...