बदायूं, जनवरी 2 -- बिल्सी। गांव गोदी नगला में तीन दिवसीय बौद्ध कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथावाचक रीना शाक्य ने प्रवचन दिए। कथा का उद्घाटन भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, साहस और करुणा का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना। कथा में डॉ. मुकेश चंद्र मौर्य,रामेश्वर शाक्य, हीरालाल बौद्ध,गजेंद्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.