गोदावरी तीर्थ पर 33 कोटि देवता पूजेंगे पुरुषोत्तम को
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी। पुरुषोत्तम महीने की प्रतीक्षा मनुष्य ही नहीं, 33 कोटि देवता भी करते हैं। सर्वोच्च आध्यात्मिक चेतना और मानवता के कल्याण का द्योतक यह महीना देवों-मनुष्यों दोनों के लिए कल्याणकारी है। काशी में हौजकटोरा स्थित गोदावरी तीर्थ पर विराजमान भगवान पुरुषोत्तम अपने नाम वाले महीने में मनुष्यों के साथ 33 कोटि देवताओं की भी पूजा स्वीकार करेंगे। मधुर जलपान के सामने वाली गली में स्थित मंदिर एक महीने तक आस्थावानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र रहेगा। काशी के अन्य विष्णु मंदिरों में भी अनुष्ठानों का क्रम पूरे माह जारी रहेगा किंतु पुरुषोत्तम स्वरूपधारी श्रीहरि का महात्म्य कुछ अलग है। इस महात्म्य के केंद्र में 33 का अंक है। हर 33 महीने बाद आने वाले अधिमास में भगवान पुरुषोत्तम को 33 मालपुओं का भोग लगेगा। 33 तुलसी दल अर्पित किए जाएंगे। उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.