मोतिहारी, अगस्त 18 -- रक्सौल,एक संवाददाता। पर्सा पुलिस ने वीरगंज महानगरपालिका-16 स्थित एबी कैरियर्स के गोदाम में जांच के दौरान अवैध दवाओं की खेप बरामद की। मामले में गोदाम संचालक राजेश यादव को हिरासत में लिया गया है। जिला पुलिस कार्यालय, पर्सा के अनुसार विशेष सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने गोदाम में जांच की। इस दौरान विभिन्न प्रकार की दवाएं बरामद हुईं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक धरायाअवैध दवाओं की बरामदगी बरामद दवाओं में हिम कैम-एमपी मल्टी डोज वेट की 168 बोतल, लिलीवमैक्स वेट इंजेक्शन की 840 बोतल और हिमहील हर्बल स्प्रे की 295 बोतलें शामिल हैं। इन दवाओं की अनुमानित कीमत 4 लाख 19 हजार 410 नेपाली रुपये बताई गई है। पुलिस ने राजेश यादव को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर दी है। वीरगंज म...