गोदाम से सामान चोरी करने का आरोप
नोएडा, जून 25 -- दादरी। चिटहेरा गांव के एक नामी दूध कंपनी के गोदाम से सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। ठेकेदार अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक दूध कंपनी का सामान स्टोर करने के लिए चिटहेरा गांव के समीप गोदाम बना रखा है। इस गोदाम पर उन्होंने तीन कर्मचारियों को काम के लिए रखा था। आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा गोदाम से दूध कंपनी का सामान चोरी किया गया है। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.