रुडकी, जनवरी 8 -- रुड़की, संवाददाता। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन से जुड़े राशन डीलरों ने गुरुवार को आरएफसी गोदाम पर प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। आरोप है कि पिछले तीन महीनों से चावल का कोटा उन्हें नहीं मिला है। यूनियन के अध्यक्ष अनीस अहमद गौड़ ने कहा कि राशन डीलरों को लगभग तीन महीने से चावल का कोटा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों ने पूर्व में चावल उपलब्ध न होने की बात कही थी, लेकिन अब रुड़की आरएफसी गोदाम पर भारी मात्रा में चावल पहुंच चुका है। ट्रकों के आने के बावजूद डीलरों को राशन का आवंटन नहीं किया जा रहा है। इससे सरकारी राशन प्रणाली प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.