गोदाम से पोषण आहार की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
रुडकी, जून 14 -- भगवानपुर। भगवानपुर के किशनपुर गांव में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पोषण आहार उपलब्ध कराने वाली न्यूट्री फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि रघुल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 मई की देर रात चोर गोदाम से पौष्टिक आहार के कुल 172 बोरे चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.