मोतिहारी, मार्च 9 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका गांधी चौक के समीप एक मिसलेनियस दुकान के गोदाम में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे आग लग गयी। आग लगने से गोदाम में रखे सेवई, खजूर, खाद्य तेल, ड्राई फ्रूट्स, किराना सामान सहित अन्य खाद्य पदार्थ जल गये। इसमें करीब 25 लाख रुपये के सामान के नुकसान की बात बतायी गयी है। उक्त गोदाम रहमान टी एण्ड ड्राई फ्रूट सेंटर नामक दुकान की थी, जो ढाका आजाद नगर निवासी मो. शमीम की है। दुकानदार ने घटना का कारण बिजली शॉट सर्किट बताया है। घटना दूसरी मंजिल की है, जिसमें पूर्व में ग्रामीण बैंक संचालित होता था। आग लगने के बाद खिड़की से धूंआ निकल रहा था, जिसे लोगों ने देखा तो आग लगने का अंदेशा चला। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन गाड़ी में पानी की कमी की वजह से दूबारा पानी के लिए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.