गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की संभावना
हापुड़, जून 12 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के बजरंगपुरी मोहल्ले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब फर्नीचर और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और उठता धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। मिली जानकारी के अनुसार यह गोदाम रोहित यादव और हापुड़ निवासी हर्ष गोयल का बताया जा रहा है। गोदाम में फर्नीचर के अलावा कूलर, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन तथा अन्य घरेलू उपकरण बड़ी संख्या में रखे हुए थे। आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरा सामान इसकी चपेट में आ गया, जिससे गोदाम में रखा अधिकांश माल जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।दमकल यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान विभाग की टीमों ने कई घंटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.