वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू भवन के पास स्थित अनिल इंटरप्राइजेज के गोदाम में दोपहर में आग लग गई। देखते देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। दमकलकर्मियों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग में कोई हताहत नहीं है।अनिल इंटरप्राइजेज सर सुंदरलाल अस्पताल में कायाकल्प का काम करती है। दोपहर में कूड़े में आग लग गई थी, लोग बाल्टी से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आग ने भयावह रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में पेंट और पुताई से संबंधित ज्वलनशील सामग्री के साथ-साथ दो से तीन गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिससे खतरा और बढ़ गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करवाई और राहत-बचाव कार्य तेज किया। मौके पर आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार भी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.