गोदाम में लगी भीषण आग, कॉलोनी में मचा हड़कंप
सहारनपुर, अप्रैल 7 -- सहारनपुर। मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे थाना कुतुबशेर क्षेत्र की फाजिल कॉलोनी, हबीबगढ़ रोड स्थित एक युवती के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक उठी आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम बिना देरी किए मौके के लिए रवाना हुई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और फायर कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। उस समय तक आग तेजी से फैल रही थी और गोदाम में रखा सामान उसकी चपेट में आ चुका था। दमकल विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फायर कर्मियों ने पूरी मुस्तैदी और साहस के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। कई अग्निशमन वाहनों को लगाकर लगातार पानी की बौछार की गई। कॉलोनी घनी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.