लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- शहर के मोहल्ला शास्त्री नगर की एक गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मालिक गोदाम के ऊपर बने घर में रहता है। गनीमत रही कि आग ऊपर नहीं पहुंची। शहर के मोहल्ला शास्त्री नगर में रहने वाले सुबोध उर्फ गुड्डन की घर में ही सरिया सीमेंट की दुकान है। शुक्रवार की रात सुबोध अपने परिवार के साथ गोदाम के ऊपर बने घर में सो रहे थे। गोदाम में अचानक आग लग गई। रात करीब ढाई बजे उनको आग लगने की जानकारी हुई। वह नीचे पहुंचे तो धुआं निकल रहा था। उन्होंने सूचना फायर को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पीवीसी पाइप व अन्य सामान जल चुका था। वही आग लगने का कारण प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नह...