गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर के सेक्टर-112 के पास बजघेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कई किलोमीटर दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं। गनीमत यह रही कि घटना के समय गोदाम बंद था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही भीमनगर दमकल केंद्र सहित अन्य स्टेशनों से चार गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं, लेकिन संकरे रास्तों के कारण उन्हें पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्लास्टिक का यह गोदाम खेतों और बाहरी रास्तों के बीच स्थित था। इसके कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में काफी समय लग गया। इस वजह से शुरुआती राहत कार्य प्रभावित हुआ और दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी。

पीवीसी स्क्रैप के का...