गोदाम में मूर्तियां चोरी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र स्थित गोदाम से मूर्तियां चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बीदास कंपाउंड निवासी पदम प्रकाश अग्रवाल पीतल की मूर्तियों का व्यापार करते हैं। सराय खिरनी में उनका गोदाम है। यहां कार्यरत कर्मचारी त्रिदेव अपने घर पर भी मूर्तियों पर एंटिक कलर चढ़ाने का कार्य मजदूरी पर करते हैं। 16 जून की शाम को त्रिदेव के पास तीन व्यक्ति मूर्तियों पर रंग चढ़वाने पहुंचे। मूर्तियां गोदाम से चुराई हुई थीं। सूचना पर गोदाम मालिक व अन्य लोग आ गए, जिसके बाद आरोपियों ने बताया कि यह मूर्तियां प्रशांत यादव पुत्र वीरपाल आपकी फैक्ट्री से चोरी करके सस्ते दामो में हमें पिछले करीब दो वर्ष से बेचते आ रहा है। यह भी पढ़ें- गोदाम से चोरी की गईं मूर्तियों पर रंग चढ़वाने पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.