गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
मेरठ, मई 12 -- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में मंगलवार सुबह कपड़ों और लॉन्ड्री सामान के गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। फायर ब्रिगेड की पांच दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इत्तेफाक नगर निवासी सईद धोबी का इलाके में दो मंजिला गोदाम है, जहां टेंट, कपड़े, लॉन्ड्री का सामान और धुलाई में इस्तेमाल होने वाली मशीनें रखी जाती थीं। मंगलवार सुबह पांच बजे के बाद अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। यह भी पढ़ें- गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान राख कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के परिवारों को जगाया और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.