लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- पसगवां कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बंद पड़े गन्ना कोल्हू की गोदाम में सेंध काटकर लाखों रुपए के सामान की हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि चोरी के मामले में पुलिस ने कोल्हू संचालक की तहरीर पर शनिवार देर रात अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बरवर-जहानीखेडा मार्ग पर सैयदबाडा के निकट मकसूदपुर गांव निवासी यश कुमार वर्मा के गन्ना कोल्हू पर चोरों ने गोदाम में सेंध काटकर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया था। कोल्हू संचालक के अनुसार चोर अल्टरनेटर व बैटरी सहित बाहर कोल्हू से पीतल के आठ ब्रास खोल कर ले गए हैं। चोरी की घटना के मामले में रविवार शाम को फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। तीन सदस्यीय टीम ने गोदाम के पिछले हिस्से में लगी सेंध की इंची टेप से लंबाई चौड...