लखनऊ, फरवरी 27 -- शहर में एक्सपायर हो चुकी सोनपाड़ी और राजभोग बेचा जा रहा है। एफएसडीए ने मोहिबुल्लापुर स्थित हल्दीराम के स्टोरेज एसआर सेल्स में छापा मारा तो बड़े पैमाने पर ऐसी मिठाइयां मिलीं जिनके उपयोग की सीमा खत्म हो चुकी थी। एफएसडीए ने एक कुंतल 12 किलोग्राम सोनपापड़ी और राजभोग नष्ट कराया। एफएसडीए के अनुसार समय सीमा खत्म होने के बाद उत्पाद को अलग कम्पार्टमेंट में रखना जरूरी है। यहां स्पष्ट रूप से 'बिक्री के लिए नहीं' और 'इनसानों के खाने योग्य नहीं' का बोर्ड होना चाहिए। कारोबारी ने कम्पार्टमेंट तो बनाया था लेकिन ये उत्पाद वहां नहीं रखे थे। इन उत्पादों को उस सेक्शन में रखा गया था जहां से बिक्री के लिए लगातार उत्पाद निकाले जा रहे थे। जिन मिठाइयों को नष्ट कराया गया उनको सही पैकेटों के बीच से छांटकर अलग किया गया। यहां पर असार्टेड पेड़ा, रसगु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.