झांसी, मई 19 -- झांसी (बरुआसागर), संवाददाता बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला घयासपुरा स्थित काशीराम कॉलोनी में नगर पालिका क्षरा संचालित गोशाला के गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक अनुमान के अनुमान 11 सौं कुंतल यानी लाखों रुपए का भूसा जलकर राख हो चुका था।

गोदाम में आग लगने का कारण मोहल्ला धयासपुरा में काशीराम कॉलोनी में भूसा गोदाम बना है। जिससे नगर पालिका के बैनर तले चलाई जा रही गौशाला में गोवंश के लिए भूसा रखा था। मंगलवार को अचानक गोदाम में आग लग गई। हाईटेम्प्रेचर और गर्म हवाओं के चलते आग तेजी से फैली। जिससे लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी आग पर काबू पाने में नाकाम रही। इसके बाद ब...