आगरा, मार्च 10 -- सहावर गेट इलाके स्थित एक गोदाम में आग लग गई। अचानक धुआं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, तब तक आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा लाखों रुपये का परचून दुकान से संबंधित सामान जल गया। पुलिस ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। सहावर गेट क्षेत्र में अमांपुर रोड पर मुग्ध मार्केट में योगेश कुमार निवासी बाबूपुर अमांपुर की किराने की दुकान है। उन्होंने दुकान के निकट ही गैराज में अपना गोदाम बना लिया था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे गोदाम से अचानक धुआं उठा। आसपास के लोगों की नजर धुएं पर गई तो लोग आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर दौड़ पड़े। सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा डिस्पोजल, अंडा, सॉस समेत लाखों रुपये का सामान पूर...