घाटशिला, मार्च 1 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जयपूरा लैंपस में गोदाम भर जाने के कारण एक महीना से धान खरीद बंद है। किसान शाम चांद दास, रमेश दास, कवि दलाई, रबीशंकर आईच, राधानाथ दास आदि ने कहा की सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने की बात करती है, लेकिन विभाग और लैम्पस के बीच समन्वय की कमी से पूरा सिस्टम लड़खड़ा रहा है। लैंपस द्वारा किसानों को कभी लिंक नहीं है तो कभी गोदाम भर गया है, कहकर लौटा दिया जाता है। क्योंकि अगर यही हाल रहा तो एमएसपी की पूरी योजना कागजों तक ही सिमट कर रह जाएगी और असली नुकसान खेतों में पसीना बहाने वाले किसान को होगा। समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है, ऑनलाइन पंजीकरण, तौल और भुगतान की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है, ताकि किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाकर सीधे उनका हक मिल सके। बीते एक महीने से प्रखंड क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.