गोपालगंज, मार्च 19 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर उठाव,वितरण व उपलब्धता को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। जिसमें डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि गोदाम पर रसोई गैस सिलेंडर का वितरण पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। रसोई गैस एजेंसियों को होम डिलीवरी कर ही सिलेंडर का वितरण करना है। ऐसे में गोदाम पर रसोई गैस सिलेंडर का वितरण करनेवाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में शिकायत मिलने पर दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। डीएम ने कहा कि जिले के उपभोक्ता प्रशासन के नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। तीन दिन में 18 शिकायतें आयीं, जिसमें से 16 का तत्काल की निष्पादन कर दिया गया। वहीं, रसोई गैस सिलेंडर की उप...