गोदाम पर नहीं मिला रहा ढैचा,बाजरा, मूंग के बीज, किसान परेशान
आजमगढ़, मई 29 -- मेंहनगर,आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के करौती गांव में स्थित राजकीय कृषि भंडार केंद्र पर ढैचा, बाजरा, मूंग का बीज नदारत है। बीज को लेकर क्षेत्र के किसान परेशान हैं। खुले बाजार में किसान बीज खरीदने को मजबूर हैं।किसानों का आरोप है कि गोदाम प्रभारी द्वारा गोदाम पर आने वाला बीज किसानों को न देकर को खुले बाजार में बेच दिया जाता है। जिससे किसानों को बाजारों में ऊंचे दामों पर बीच खरीदना पड़ता है। किसानों का कहना है कि कई बार कृषि रक्षा भंडार पहुंचने पर बीज खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है, जबकि वहीं बीज निजी दुकानों पर आसानी से उपलब्ध हो रहा है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को बेहतर बनाने के लिए अनुदानित बीज उपलब्ध कराती है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण योजना का लाभ पात्र किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.